BREAKING

महासती श्री सुयशा श्री जी म.सा आदि ठाणा 5 के पावन चातुर्मास में लगी तपस्या की लडी।

Share:

रायपुर : - इस वर्ष श्री साधुमार्गी जैन संघ रायपुर को समता भवन, समता परिसर अमलीडीह रायपुर में महासती श्री सुयशा श्री जी म.सा आदि ठाणा 5 का वर्ष 2024 का "पावन वर्षा वास" प्राप्त हुआ है। जिसमें महासती श्री सुयशा श्री जी म.सा ( धाडीवाल परिवार, रायपुर की सांसारिक बेटी), महासती श्री जयप्रज्ञा श्री जी म.सा ( गोलछा परिवार, रायपुर की सांसारिक बेटी), महासती श्री सुरम्य श्री जी म.सा. (पारख परिवार, सोनारपाल की सांसारिक बेटी) , महासती श्री सुपद्म श्री जी म.सा.(धाडीवाल परिवार रायपुर की दोहिती व बरडिया परिवार धरमबांधा की सांसारिक बेटी), महासती श्री सुदक्षा श्री जी म.सा. (बुरड परिवार, गीदम की सांसारिक बेटी) है। सभी महासती वर्याओं के द्वारा रायपुर के जैन जैनेत्तर सभी वर्गों के श्रावक श्राविकाओं को प्रेरणा देकर अधिक से अधिक ज्ञान ध्यान व सामायिक प्रतिक्रमण व छोटे-छोटे बच्चों में ज्ञान की अलख जगाने का कार्य किया जा रहा। साथ ही समता परिसर रायपुर मे तप त्याग की झडी़या लगी हुई है।

इसी क्रम में धाडीवाल परिवार की लाडली सुश्री नियती धाडीवाल सुपुत्री - अनिता देवी - स्व. श्री धरमचंद जी धाडीवाल ने इस चातुर्मास में महासती वर्याओं को 9 उपवास की तपस्या कर उनके श्री चरणों में अनुपम भेंट दी है। आपकी तपस्या के अनुमोदनार्थ समता परिसर मे रामधुन भक्ति का आयोजन किया जा रहा। इसके साथ ही यहां पर कई बड़ी बड़ी तपस्याओं के साथ-साथ 3,2,4,5,6,7,8,9,10 व 11 उपवास की तपस्या, सिद्धि तप, परदेशी राजा तप, एकासना, ब्यासना, चन्द्रकला तप भी निर्बाध गति से चल रहे है। 

यह जानकारी विकास धाडीवाल समता युवा संघ रायपुर के द्वारा दी गई।

Share:

Popular News