पंडरिया - स्वतन्त्रता दिवस से पहले गांधी प्रतिमा परिषर पंडरिया के बेसुध, अनियमित कचरे की साफ सफाई कर महामाया सेवा समिति, नगर पालिका पंडरिया तथा पाँच स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर और नगर सेवको ने नगर पालिका पंडरिया सी एम ओ कोमल सिंह ठाकुर के विशेष आह्वान पर सफाई अभियान चलाते हुए सर्वत्र स्वच्छता का संदेश दिया।
"स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी" का स्लोगन देते हुए स्वास्थ्य और समृध्दि के लिए साफ सफाई को समिति के द्वारा अति आवश्यक बताया गया।
इस शक्तिशाली और गौरवपूर्ण अभियान में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, संजय सोनी के साथ सचिव अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष, सक्रिय पार्षद वार्ड 2 अनुराग सिंह ठाकुर प्रबन्धक मनेंद्र शांडिल्य, बुध्देश रॉय, देवा चटर्जी, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मोहन राजपूत, राजीव श्रीवास्तव,रामकिशोर बैस के साथ हमीद खान, चन्द्रप्रकाश राजपूत, अंकित रॉय, अमृत दास नवरंग, किसान मोर्चा महामंत्री चिंटू अनिल ठाकुर, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, रमतला नायक मनमोहन साहू, ब्रिज सोनी, गल्स ग्रुप की सदस्या ज्योति कुर्रे, न पा कमांडो दस्ता, न पा के जिम्मेदार कर्मचारीगण तथा आसपास के जागरूक लोगो की उपस्थिति से स्वच्छता अभियान का यह अतिमहत्वपूर्ण चरण तथा नगरहित में जरूरी यह आयोजन,पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ नेता चन्द्रकुमार सोनी के मार्गदर्शन में सफलता और गर्वता से सम्पन्न और अभिभूत हो गया।
जो भरा नही है भावो से बहती जिसमे रसधार नही
हृदय नही वो पथ्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नही।
विनीत - महामाया सेवा समिति, पंडरिया