BREAKING

क्रूरता की हदें पार, पेट में फरसा लिए भटकता रहा नंदी - बेजुबा सेवा समिति

Share:

जीवदया के छेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है - टीम बेजुबान

पंडरिया - पंडरिया से दूर वन्नांचल क्षेत्र ग्राम डालामौहा से एक क्रूरता का मामला सामने आया बेजुबान सेवा समिति के संयोजक सुमीत तिवारी द्वारा बताया गया है की समिति के सहियोगी द्वारा जानकारी मिली एक नंदी महाराज के पेट में टंगिया मार दिया गया है, सूचना मिलते ही घटना स्थल में पहुंचकर देखा तो किसी बेरहम इंसान ने फरसा से नंदी को मारा था, ये घटना एक हफ्ते पहले का मालूम पड़ता है, इसलिए कीड़े लग चुके थे, फरसा लगने से पेट के अंदरूनी हिस्से खाने का थैला फट चुका है, जिसका मौके पर ही समिति के डॉक्टर शुभेंद्र सिंह राजपूत व सभी सदस्यों ने फरसा निकाला और प्राथमिक उपचार मौके पर करके उसे हमारे सेवा स्थल बेजुबान सेवा समिति में लाया गया है, आगे का उपचार यही होगा, इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है, इस तरह की घटनाएं झकझोर कर रख देती है, टीम बेजुबान आग्रह करती है की ऐसी घटना होते दिखे तो उसका विरोध करे और उचित कार्यवाही हेतु आगे आए।

Share:

Popular News