मोक्ष सप्तमी पर बड़ा मंदिर में मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस।
रायपुर - श्री दिंगबर जैन बड़ा मंदिर में मोक्ष (मुकुट) सप्तमी के दिन तेईस्वे तीर्थंकर श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक है, इस शुभ अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन, अध्यक्ष - यशवंत जैन, सचिव सुजित जैन, उपाध्यक्ष श्रद्धेय जैन, लोकेश जैन, नीरज जैन, कोषाध्यक्ष - दिलीप जैन, विजय जैन, आशीष जैन, सदस्य - महावीर जैन ने बड़े हर्षोल्लास से सर्वप्रथम आदिनाथ वेदी के समक्ष भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमाजी को पाण्डुक शिला में पं. संजय जैन के मार्गदर्शन में विराजित कर अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन में प्रथम निर्वाण लाडू श्री किशोर अमरचंद जैन परिवार एवं द्वितीय लाडू श्री रितेश जी जैन (BOB ) परिवार और महेंद्र जैन, देवकुमार जैन,।चंद्रेश, संदीप, आदेश, समित राशु, शैलेन्द्र, श्रेयश, राहुल, रवि और महिला मंडल मुकुट सप्तमी के पर्व पर और विधान मे कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान मे शामिल हुए। दो अन्य सुंदर निर्वाण लाडू आशी जैन, रशिम योगेश जैन के द्वारा भी बनाकर लाया गया था।
श्री आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला प्रत्येक रविवार में बच्चो में धार्मिक बालबोध एवं संस्कार के लिए मौखिक एवं 3डी एनिमेट फिल्म के द्वारा ईशान नितिन जैन पढ़ाया जाता है, प्रभारी श्रीमती संध्या जैन बताया आज मुक्तुट सप्तमी के महत्व, पांच इंद्रिय पर आधारित फिल्म को बच्चो की दिखाया गया। बच्चो के पुरुस्कार के प्रभावना एवं स्वपलहार पुणयार्जक श्री किशोर वनिता जैन, आलोक गौरव जैन सपरिवार बने।
सूचना प्रदाता - लोकेश चंद्रकांत जैन (उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी)