पंडरिया - आजादी का अमृतकाल 78 वे स्वतन्त्रता दिवस की बधाई के साथ स्वामी विवेकानन्द शिशु मंदिर पंडरिया में शाला विकास समिति अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ सोशल मीडिया संयोजक, न पा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर पण्डित अभिषेक शर्मा, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, प्राचार्य मनेंद्र शाण्डिल्य, राधिका अहिरवार और समस्त स्कूल स्टॉफ के द्वारा पानी की रिमझिम फुहारों के बीच सम्मान के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
आज अतिथियों के द्वारा आजादी का महत्व बताते हुए विकसित भारत के लिए सतत प्रयत्नशील रहने हेतु सभी को संकल्पित किया गया। सफलता के लिए सबसे आवश्यक विषय लग्न, मेहनत, निष्ठा और हौसले की जीत पर बल देते हुए बच्चो को अनुशासित और शालीन रहने की बात दोहराई गयी। ततपश्चात बच्चो में मिष्ठान वितरण के साथ 78वा स्वतन्त्रता दिवस भारत माता के जयकारे के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
जय हिंद ????जय भारत????????