रायपुर - बच्चों को अगर अवसर मिले तो वो भी सपनो के भारत को सुंदर बनाने में पीछे नहीं रहेंगे। कुछ ऐसा अवसर नवरंग आर्टिस्ट इन यू द्वारा आयोजित आर्ट बीट ड्राइंग कंपीटीशन एंड एग्जीबिशन वॉलफोर्ट एनक्लेव में 8 वर्ष से 12 वर्ष के छोटे छोटे बच्चो ने प्रदर्शनी में अपनी कला के माध्यम से सबको प्रेरित किया, बाल कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग ने, आए सभी दर्शकों का मनमोह लिया एवम 4 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सपनो के भारत, गोल्डन मूवमेंट ऑफ राखी & गणपति बप्पा विथ मून इन विषयों पर अपनी अपनी कला दिखाई।
नवरंग आर्टिस्ट इन यू की ऑर्गनाइजर नेहा श्रीश्रीमाल ने बताया कि छोटे छोटे नन्हे नन्हे कलाकारों द्वारा 15दिन में प्रदर्शनी के लिए अपनी बीजी शेड्यूल स्कूल, ट्यूशन, एक्स्ट्रा क्लास करते हुए भी ड्राइंग के प्रति बच्चो में जो उत्साह एवम् एनर्जी दिखी वह बहुत सराहनीय रही।
प्रदर्शनी में माही जैन, आदित्य राठौड़, धरा जैन, सौम्या जैन, फैजान, लार्वन्या द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शित की गई। उसके पश्चात प्रतियोगिता के निर्णय के लिए रायपुर के रंगोली आर्टिस्ट सिद्धार्थ सोनी निर्णायक के रूप में अपनी सहभागिता दी एवं मीनाक्षी जी कौशल ( लायंस क्लब) द्वारा बच्चो को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन में नेहा श्रीश्रीमाल ने बताया कि बच्चो द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताए हमेशा आयोजित होती रहेंगी इसी के साथ सभी बच्चो एवं आए सभी अतिथि को धन्यवाद दिया।