BREAKING

भखारा कॉलेज में हरख जैन ने ध्वजारोहण किया।

Share:

भखारा - शासकीय महर्षि वेदव्यास कॉलेज भखारा में अध्यक्ष जनभागीदारी समिति हरख जैन पप्पू ने ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर एक प्रेरणादायक राष्ट्रीय गीत से हुई। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले देशभक्तों से देशभक्ति और राष्ट्रवाद की प्रेरणा लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत करने की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने उस समय के क्रांतिकारियों द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए आज़ादी में दी गई उनकी कुर्बानी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वागत भाषण के दौरान डा. संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।आत्मनिर्भर भारत के महत्व को समझाते हुए डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे बड़े कदमों को भारत की सफलता की ओर ले जाने वाले कदम बताया और विद्यार्थियों से नैतिक स्वतंत्रता को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। विशेष रूप से उपस्थित  बी एच यू प्रोफेसर योगेंद्र जैन ने विद्यार्थियों से अपनी स्किल डेवलपमेंट करने और भारत के विकास में योगदान देने के लिए आह्वान किया।इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न कलात्मक और विचारशील प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर छत्रपाल बैस, भागीरथी साहू, लोमन कंवर, खर्मेश्वर राव, मनीष कश्यप, असराज साहू आदि इस मौके पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक स्टाफ छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. भुवाल सिंग ठाकुर प्रोफेसर एवं कविता वैष्णव ने किया।

Share:

Popular News