BREAKING

दुर्ग निवासी श्रीमती कुसुम देवी देशलहरा के निधन के पश्चात उनके नेत्रों से दो लोग दुनिया देख पाएंगे।

Share:

दुर्ग - जवाहर चौंक निवासी श्रीमती कुसुम देवी देशलहरा के निधन के पश्चात उनके नेत्रों से दो लोग दुनिया देख पाएंगे,

श्रीमती कुसुम देवी देशलहरा के निधन के पश्चात उनके पुत्र अनिल, मनोज, नवीन देशलहरा, पुत्री प्रमोद देवी चोपड़ा, सोनिया बेगानी, बहु प्रभा, ममता, संगीता ने नेत्रदान हेतु सहमति दी।

समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, राजेश पारख, रितेश जैन, मंगल अग्रवाल, हरमन दुलई, मोहित अग्रवाल, सत्येंद्र राजपूत, चन्दन मिश्रा, विनोद जैन  सक्रीय हुए एवं नेत्रदान प्रक्रीया में सहयोग किया। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ हर्षिता जैन व नेत्र सहायक विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये।


श्रीमती कुसुम देवी देशलहरा के पुत्र अनिल देशलहरा ने कहा आज माँ के जाने से पूरा परिवार सदमें में है, लेकिन माँ के सत्कर्म थे कि उन्होंने जीते जी लोगों को भलाई की व् अब इस दुनिया से जाते जाते दो परिवारों के नेत्रों के माध्यम से नया जीवन दे गई, इस नेत्रदान से हमारा परिवार व् समाज हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा व् भविष्य में इसे अपनी परम्परा बनाएगा
हरमन दुलई  ने कहा देशलहरा परिवार समाज का प्रतिष्ठित  परिवार है, अतः देशलहरा परिवार के नेत्रदान के निर्णय से समाज के सभी वर्गों में जागरूकता बढ़ेगी व् भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान, त्वचादान हेतु  सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9826156000, 9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।
  
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन, राकेश जैन ने श्रीमती कुसुम देवी देशलहरा को श्रद्धाँजलि दी व देशलहरा परिवार को साधुवाद दिया।

Share:

Popular News