BREAKING

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड जिसे लघु तीर्थ बनाने के लिए संकल्पित ट्रस्ट कमेटी सदस्यों के सौभाग्य से मुनि श्री के संघ का आगमन हुआ।

Share:

रायपुर - आज मार्गशीर्ष शुक्ल द्वितीय 03/22/2024  के पावन दिवस पर श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड जिसे लघु तीर्थ के लिए संकल्पित ट्रस्ट कमेटी सदस्यों के सौभाग्य से मुनि श्री के संघ का आगमन हुआ। जो जैन धर्म के संस्कृति शासनाचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज, अभिनव आचार्य श्री 108 समय सागरजी महाराज के आशीर्वाद प्राप्त श्रेष्ठ श्रमण परम पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागरजी ने मंगल प्रवचन प्रातः 8:30 विद्यासागर हॉल में जीवन के मोह में संसार हैं और मोह खत्म हुआ तो ये जीव मोक्ष मार्ग की तरफ प्रशस्त हो जाएगा और हर किसी के जीवन में ये कैसे होगा विस्तार से समझाया।

तत्पश्चात उन्हें आहार देने का सौभाग्य श्री नरेंद्र जैन गुरुकृपा परिवार एवं श्री 108 पुनीत सागरजी को श्री इंद्र कुमारजी अनिल कुमारजी जैन परिवार एवं एलेक श्री 105 धैर्य सागरजी को डॉ देव कुमारजी,धर्मेंद्र अनिता जैन परिवार के द्वारा आहार आज निरंतराय आनंद पूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर 2:30 तत्व चर्चा एवं सांयकालीन 05:50 बजे आचार्य भक्ति एवं आनंद यात्रा में तत्त्व चर्चा रखी गईं है।

अध्यक्ष - यशवंत जैन

श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर

Share:

Popular News