रायपुर - जैन दादाबाड़ी में समर्पण सखी जैन महिला मंडल के 3 दिवसीय ट्रेड फेसमर्पण सखी जैन महिला मंडल द्वारा स्वाभिमान से स्वालंबन तक 3 दिवसीय ट्रेड फेयर का आयोजन 10 जनवरी से 12 जनवरी के बीच किया जा रहा है।
समर्पण एवं सखी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका लुंकड एवं श्रीमती मंजू टाटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि रायपुर राजधानी में तरह तरह के कई मेलो का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। कई बड़ी कंपनिया एवं बाहर से आई कंपनिया अपना प्रोडक्ट बेचती है। ऐसे में घर बैठे प्रोडक्ट बना कर रोजगार करने वाली महिलाओं को सही जगह,सही बाजार एवं बढ़ावा नहीं मिल पाता है। इन्हीं सब को देखते हुए समर्पण एवं सखी महिला मंडल द्वारा मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन पिछले कई वर्ष से किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जैन समाज की महिलाओं को स्वालंबन से स्वाभिमान की ओर ले जाना है। जिसमें एक ही छत के नीचे एक ऐसा बाजार लगा है जिसमें महिलाएं अपने घर में बनाई हुई सामग्री प्रोडक्ट का प्रदर्शन कर बेच सके साथ ही एक नई पहचान भी उनके व्यापार एवं प्रोडक्ट को मिले।
इस राज्य स्तरीय ट्रेड फेयर में प्रदेश भर की महिलाएं अपने प्रोडक्ट लेकर पहुंचने वाली है जिसकी अध्यक्षता एवं शुभारम्भ नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मिनल चौबे 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलित कर ट्रेड फेयर का उद्घाटन करेंगी। इस मेगा ट्रेड फेयर में लगभग 55 स्टाल रखे गए है। जिसमें घर बैठे रोजगार कर रही महिलाएं अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन करेंगी। साथ ही होम मेड फूड,बच्चों एवं बड़ों के गेम का भी आयोजन किया गया है। साथ हो दोपहर 3 बजे टोनी तंबोला गेम का आयोजन भी किया गया है। यह आयोजन प्रतिवर्ष पिछले 20 वर्षों से भगवान महावीर के जन्म उत्सव महावीर जयंती में तो किया जाता ही है। जिसकी सफलता एवं होम प्रोडक्ट की मांग को देखते हुए पिछले 3 वर्षों से वर्ष में 2 बार लगाया जा रहा है। यहां पर स्टाल लगा रही महिलाएं धर्म एवं घर की जिम्मेदारियों के साथ साथ व्यापार में भी काफी आगे बढ़ रही है। उनकी बनाई हुई वस्तुएं पर्यावरण के साथ साथ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहतर है। ट्रेड फेयर में भाग लेने के बाद निरंतर वर्ष भर महिलाओं को ऑर्डर मिलते रहते है। जिससे उनका लघु कुटीर उद्योग व्यापार काफी आगे बढ़ रहा है। समर्पण सखी महिला मंडल स्वाभिमान से स्वालंबन तक मेगा ट्रेड फेयर में विशेष रूप से कल महेंद्र कोचर, विजय चोपड़ा, समर्पण की अध्यक्ष प्रियंका लुंकड़, सचिव डॉ प्रणिता सेठिया, कोषाध्यक्ष अंजू डागा एवं सखी अध्यक्ष मंजू टाटिया, सचिव सरिता लुंकड़, संरक्षक पुष्पा बरमठ, दिगंबर जैन महिला मंडल अध्यक्ष सरिता जैन, योग शिक्षिका पूनम शुक्ल उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन द्वारा दी गई।