BREAKING

कवर्धा में वार्ड पार्षद राजकीरण ने उपहार स्वरूप निषाद समाज को बर्तन सेट प्रदान किया, वार्ड में सभी ओर प्रशंसा हो रही।

Share:

कवर्धा :- नगरपालिका परिषद पंडरिया वार्ड नंबर 03 के पार्षद राजकीरण सिंह ठाकुर ने निषाद समाज को खाना बनाने के लिए बर्तन सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया है।

       गोपीबंदपारा वार्ड नंबर 03 में निवासरत निषाद समाज को वार्ड पार्षद राजकीरण सिंह ठाकुर ने समाज में शादी ब्याह और भी बड़े कार्य में काम आ सके ऐसी आवश्यकता महसूस कर बर्तन सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया है जिसे समाज के लोगों के द्वारा सहर्ष स्वीकार कर पार्षद राजकीरण सिंह ठाकुर के प्रति अपना आभार जताया है। अकसर देखा गया है चुनाव के बाद जनप्रतिनिधिगण जनता से मुंह मोड़ कर भाग निकल जाने का प्रयास करता है और अपने निजी स्वार्थ में लग जाने की बात सुनने की बाद देखा सुना जाता है किंतु इस मिथ्या को तोड़ने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है जो लोगों को बीच जनता प्रति विश्वास जताने का नमूना माना जा सकता है। इस कड़ी ने जनता के प्रति जनतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत बनाती है। इसलिए कहा जाता है नेता नहीं सेवक चुनो इस बात को भी पुख्ता पंडरिया नगर पालिका में वार्ड पार्षद राजकीरण ने करने प्रयास किया है। जिसकी वार्ड में सभी ओर प्रशंसा की जा रही है।

Share:

Popular News