रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 - जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल द्वारा आयोजित भव्य आध्यात्मिक संध्या ‘कीर्तन बीट्स’ ने रायपुर शहर को भक्ति, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रारंभ होकर रात 10:30 बजे तक चला और पूरे समय श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द का वातावरण बना रहा। ये कार्यक्रम विमतारा हॉल, शंकर नगर में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में 260 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें 200 से ज्यादा नॉन जे सी सदस्य पहली बार जे सी आई के माध्यम से जुड़े। सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार के जरिए यह आयोजन ४ लाख से अधिक लोगों तक पहुँचा, जिससे यह अध्याय का अब तक का सबसे सफल पी आर आयोजन बन गया।
स्पॉन्सर्स को इस आयोजन से उत्कृष्ट ब्रांड विज़िबिलिटी प्राप्त हुई, जिसमें 4 लाख से अधिक लोगों तक विज्ञापन पहुँचाया गया। 100 से अधिक अतिथियों ने इस कार्यक्रम को “संपूर्ण, भक्ति से परिपूर्ण और आत्मीय” बताते हुए इसकी सराहना की।
कीर्तन बिट्स की शाम को भक्तिमय माहौल में रखने का कार्य किया रूबल सिंह अरोड़ा और उनकी टीम ने । रूबल सिंह की आवाज ने एक तरफ सभी उपस्थित को झूमने पे मजबूर कर दिया तो कई भक्तजनों की श्रद्धा में लीन कर आंखे नम कर दी ।
कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन जे सी नीरज डागा और जे सी आयुष जैन द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी सूझबूझ और समर्पण से कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया। पूर्व अध्यक्ष जे सी अमिताभ अग्रवाल, जे सी शुभम बरडिया, जे सी राशी औलख, चैप्टर इंचार्ज जे सी आई सीनेटर पलाश जैन, चैप्टर को इंचार्ज जे सी एच जी एफ गौरव कोचर, आई पी पी जे एफ एम जे सी आदित्य पारख, अध्यक्ष जे सी नैंसी बरडिया, सचिव जे सी पारस अग्रवाल और पूरी यूथ कैपिटल टीम की उपस्थिति ने इस संध्या को विशेष गरिमा प्रदान की।
इस कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रायोजकों को विशेष धन्यवाद —
टाइटल स्पॉन्सर: सन एंड सन ज्वैलर्स
सह-असोसिएट प्रायोजक: नवकार ज्वैलर्स, द क्राफ्ट स्टोरी, ट्रॉफी हाउस, द फैशन कार्निवल, तिरंगा वंदना मंच, शर्मा स्वीट्स और यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स।
‘कीर्तन बीट्स’ न केवल जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल के लिए एक भव्य पी आर उपलब्धि रही, बल्कि इसने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता को एक मंच पर एकत्रित किया। यह आयोजन आने वाले समय में जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।