ब्यावर - नया वास बंद गली स्थित महिला जैन स्थानक का नवीनीकरण पूरा होने पर साधुमार्गी जैन संघ की तीनो इकाईयों के तत्वावधान मे सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक सैकडो श्रावक श्राविकाओ ने नवकार महामंत्र का सामुहिक जाप व भजनो से पूरा महिला स्थानक जाप से गुंज उठा दिया।

जाप सम्पन्न होने के साथ महासती श्री पराग श्री जी म सा ने मांगलिक देकर आशीर्वाद दिया।
यह महिला स्थानक वर्षो से जैन मित्र मंडल की देख रेख मे चल रहा है यहां कई बुजर्ग चरित्र आत्मा स्थिर वास करके देवलोक हो चुकी है। यह भवन श्री सिमरथ मल जी छगनलाल जी व कल्याण मल जी पन्नालाल जी नाहर ब्यावर वालो ने जैन मित्र मंडल को स्थानक के तोर पर वर्षो पहले भेट किया गया था। जिसका सिलालेख स्थानक मे लगा है।
संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल, साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर