March 02, 2026


वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन का माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टोपी पहनकर सम्मान किया।

रायपुर - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह के अवसर पर आज पिछले 29 साल से नॉनसेंस टाइम्स प्रकाशन के लिए वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन का सम्मान किया।

Advertisement

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी के साथ ही कार्टून वॉच के श्री त्रयंबक शर्मा, नान के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन जी, राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पांडे जी, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू आदि उपस्थित थे।

प्रेस क्लब टीम के आयोजन में महासचिव श्री गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश यदु, संयुक्त सचिव श्री भूपेश जांगड़े व श्रीमती निवेदिता साहू के साथ ही वरिष्ठ श्री राम अवतार तिवारी, श्री बृजेश चौबे श्री प्रकाश शर्मा, श्री प्रशांत शर्मा,  तपेश जैन सी जी  स्टार न्यूज़ उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch