April 23, 2026


भव्य जैन भागवती दीक्षा महोत्सव नोखा जोरावरपुरा मे चार की जगह पांच दीक्षा सम्पन्न।

दीक्षा महोत्सव....

नोखा - हुक्म संघ के नवम पट्टधर,जन-जन की आस्थाओं के केंद्र,उत्क्रांति प्रदाता,युग निर्माता,परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा.एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा की महत्ती कृपा से… 

Advertisement

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को 4 दीक्षा जोरावरपुरा, नोखा (राज.) में संपन्न होनी संभावित थी उसकी जगह 5 दीक्षा सम्पन्न हुई।   

जोरावरपुरा नोखा का दीक्षा महोत्सव मे आचार्य श्री रामलाल जी म सा ने करेमी भंते! के पाठ से 5 मुमुक्षुओ की राष्ट्रीय पदाधिकारी व स्थानीय पदाधिकारी व बाहर से आये हजारो श्रावक श्राविकाओ की साक्षी मे दीक्षा सम्पन्न करायी व आचार्य भगवन सभी नवदीक्षित का नया नामकरण करते हुए बताया अब वह नवदीक्षित 

मुमुक्षु बहन सुश्री विनुषी जी भंडारी (इंदौर) (उम्र 30 वर्ष)

अब से नवदीक्षिता साध्वी श्री रामवीणा श्री जी म.सा.

मुमुक्षु बहन सुश्री कविता जी बोथरा (जोरावरपुरा, नोखा) (उम्र 26 वर्ष)

अब से नवदीक्षिता साध्वी श्री रामकाव्या श्री जी म.सा.

मुमुक्षु बहन सुश्री कृति जी मेहता (उदयपुर) (उम्र 23 वर्ष)

अब से नवदीक्षिता साध्वी श्री रामकर्णिका श्री जी म.सा. गुप्त दीक्षा (सुपुत्री श्री सुनील जी श्रीमती स्नेहलता जी मेहता, उदयपुर)

मुमुक्षु बहन सुश्री यशवी जी जैन (जयपुर) (उम्र 20 वर्ष)

अब से नवदीक्षिता साध्वी श्री रामयशा श्री जी म.सा.

मुमुक्ष बहन सुश्री *एकता जी कातेला (देशनोक) (उम्र 15 वर्ष)

अब से नवदीक्षिता साध्वी श्री रामकली श्री जी म.सा.

के नाम से जिनशासन की भव्य प्रभावना करेंगी।

 अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा के अनुसार आचार्य भगवन युवाचार्य बनने के बाद अब तक 4️⃣8️⃣8️⃣ दीक्षा संपन्न।

(पूरे स्थानकवासी संप्रदाय में सर्वाधिक दीक्षा एक आचार्य के सानिध्य में) अभी तक साधुमार्गी जैन संघ मे कुल संत 97 सतियाजी 453 कुल संत सतियाजी 550 शासन की शोभा बढा रहे हैं।

संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल, साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch