April 27, 2026


जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल की पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला ने युवाओं में भरा आत्मविश्वास।

बोलना नहीं… असर डालना सीखो!”

रायपुर - मंच पर चढ़ने का डर टूटा और आत्मविश्वास ने उड़ान भरी — कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल द्वारा आयोजित पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला में, जहां युवाओं ने बोलने की कला को सिर्फ समझा नहीं, बल्कि खुद करके सीखा। इस कार्यशाला की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रैक्टिकल और इंटरैक्टिव तरीका रहा, जिसमें प्रतिभागियों को बार-बार मंच पर आकर बोलने का मौका दिया गया। इससे उनकी झिझक टूटी, आत्मविश्वास बढ़ा और हर प्रतिभागी ने अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव महसूस किया।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ अच्छा वक्ता बनाना नहीं, बल्कि ऐसे लोगों को तैयार करना था जो अपनी बात को प्रभावी तरीके से रख सकें और लोगों से जुड़ सकें।

ट्रेनर जेसी डॉ. अरिजीत गोस्वामी जी और जेएफएम रजनी चंद्रवंशी जी ने बेहद आसान, रोचक और प्रैक्टिकल तरीके से प्रतिभागियों को सिखाया कि स्टेज फियर को कैसे दूर करें, सही बॉडी लैंग्वेज कैसे रखें, आवाज़ में प्रभाव कैसे लाएं और श्रोताओं से कैसे जुड़ें। उनके सत्र ने सीखने को न केवल सरल बनाया, बल्कि यादगार भी बना दिया।

मुख्य अतिथि जेसीआई सेन. लीना वाधेर जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया, जिनके प्रेरणादायक शब्दों ने युवाओं में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसी शुभम बराडिया भी उपस्थति रहे।

संस्था के अध्यक्ष जेसी पारस अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी नैंसी बराडिया, को-चैप्टर इंचार्ज एचजीएफ जेसी गौरव कोचर, सचिव जेसी यशराज भंडारी, कार्यक्रम समन्वयक जेसी अश्विनी जैन, प्रोग्राम संचालक जेसी मनीष अग्रवाल और जेसी प्रथम अग्रवाल, तथा टीम के सदस्य जेसी माधव राठौड़ और जेसी अभाष सचान के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रविवार सुबह होने के बावजूद प्रतिभागियों की जबरदस्त ऊर्जा और सक्रिय सहभागिता ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

यह कार्यशाला एक बार फिर यह साबित करती है कि सीख वही सबसे ज्यादा प्रभावी होती है, जिसे हम खुद अनुभव करते हैं और अपने जीवन में उतारते हैं। जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल लगातार ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें बेहतर कम्युनिकेटर और लीडर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch