April 26, 2026


स्वर्ण प्राशन से बच्चों की बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता: स्पर्श एक कोशिश फाउंडेशन ने आयोजित किया शिविर।

​रायपुर (छ.ग.) : - बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट द्वारा भव्य 'स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों को स्वर्ण प्राशन की बूंदें पिलाई गईं।

Advertisement

​कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक डॉ. त्रिभुवन सिंह पावले ने उपस्थित अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्ण प्राशन आयुर्वेद की एक ऐसी विधि है, जिससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और उनकी इम्युनिटी मजबूत होती है।

​संस्था की ओर से अनीता लुनिया ने बताया कि फाउंडेशन समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए ऐसे सेवा कार्य करता रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्धमान चोपड़ा, श्री जे एस ठाकुर और सोनाली लुनिया का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बच्चों के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

​संस्था ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज के हर वर्ग के बच्चे को इसका लाभ मिल सके।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch