April 26, 2026


जैन संवेदना ट्रस्ट के आव्हान पर सकल जैन समाज ने किया नवकार जाप।

भगवान महावीर कैवल्य कल्याणक दिवस पर गोदोहासन कैवल्य मुद्रा में नवकार जाप।

रायपुर - जैन संवेदना ट्रस्ट के आव्हान पर भगवान महावीर कैवल्य कल्याणक दिवस प्रत्यर्थ विश्व के सकल जैन समाज ने गोदोहासन मुद्रा में नवकार जाप कर वीर प्रभु से युद्ध व हिन्सा मुक्त समाज, भाईचारे सहित सुख समृद्धि हेतु की प्रार्थना की । भगवान महावीर स्वामी ने दीक्षा ग्रहण कर साढ़े बारह वर्ष तक साधना की व वैशाख शुक्ल दसमी के शुभ दिवस ऋजुबालिका नदी के तट पर शाल वृक्ष के नीचे गोदोहासन मुद्रा में काउसगग ध्यान करते हुए केवल ज्ञान की प्राप्ति की थी।

Advertisement


जैन संवेदना ट्रस्ट के महेंद्र कोचर ने बताया कि वीर प्रभु ने सदैव विश्व कल्याण की कामना की थी। अतः विश्व भर के जैन समाज ने कैवल्य मुद्रा गोदोहासन में नवकार महामन्त्र का जाप कर विश्व में युद्ध, हिन्सा मुक्त समाज व भाईचारे समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। भक्त की प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है। महावीर स्वामी के केवल ज्ञान व गोदोहासन के बारे में ज्ञान अभिवृद्धि हुई, बच्चों ने उत्साहपूर्वक परिवार के साथ नवकार जाप में भाग लिया।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch