रायपुर - सेवा और आध्यात्म के संगम के साथ "स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट" द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 09/04/2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल बच्चों के पोषण का ध्यान रखा गया, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक संस्कारों से भी जोड़ा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की संस्थापिका श्रीमती अनीता लूनिया की उपस्थिति में उपस्थित लगभग 80 बच्चों के साथ सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का जाप किया गया। महामंत्र के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। अनीता लूनिया ने बच्चों को मंत्रों का महत्व बताते हुए कहा कि अच्छे संस्कारों से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है।
आध्यात्मिक सत्र के पश्चात, संस्था द्वारा सभी 80 बच्चों के लिए पौष्टिक नाश्ते और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। संस्था की अध्यक्ष सोनाली लूनिया और उपस्थित सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को जलपान कराया। बच्चों के चेहरों पर झलकी खुशी ने कार्यक्रम की सार्थकता को सिद्ध कर दिया।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संस्था के सदस्य प्रीति बोथरा अंकित पारेख वर्धमान चोपड़ा नाम है और हर्षवर्धन है , अंकित पारख, वर्धमान चोपड़ा, हर्षवर्द्धन लूनिया और जे.एस. ठाकुर सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। "स्पर्श एक कोशिश" फाउंडेशन 9644886666 लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में रायपुर क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।