
परम पूज्य अवंति तीर्थोद्धारक राष्ट्ररत्न खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., पूज्य गणिवर्य श्री मोरक - मयंकप्रभसागरजी म.सा., पूज्य मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा 3 का दिनांक 11 अप्रैल 2026 को मंगलम सीमेंट लिमिटेड, मोरक में मंगलमय पदार्पण हुआ।
उनके आगमन पर ग्रामवासियों ने गुरुदेवश्री से प्रवचन की विनंती की, जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए गुरुदेवश्री ने वाचना में फरमाया कि आत्मा का उत्थान कैसे हो तथा जीव मोक्षमार्ग पर किस प्रकार अग्रसर हो—इस विषय पर गहन एवं प्रेरणादायक विवेचना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मंगलम सीमेंट लिमिटेड के अध्यक्ष सुनीलजी सच्चान, वरिष्ठ संयुक्त अध्यक्ष अनिलजी मंडोत, पी.आर. चौधरी, रामगंजमंडी के स्थानकवासी संघ के महामंत्री अजीतजी पारख सहित अनेक श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।