April 12, 2026


नवकार जाप ग्रुप का 28 वाँ आयोजन सकल जैन समाज के साथ महाराष्ट्र मंडल के "सियान गुड़ी" में हुआ संपन्न।

रायपुर - नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक सकल जैन समाज के साथ आयोजित होने वाले महामंत्र नवकार जाप के 28 वें क्रम का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र मंडल, रायपुर द्वारा संचालित सियान गुड़ी परिसर में किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के सदस्यों की गरिमामय सहभागिता रही। आयोजन पर जानकारी देते हुए वीरेंद्र डागा ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल विगत लगभग 9 दशक से सेवा के अनेक प्रकल्पों का संचालन करता आ रहा है जिससे उसने अपनी अलग ही छवी समाज के मध्य प्रस्तुत कि है। उसी महाराष्ट्र मंडल के एक प्रकल्प सियान गुड़ी में जैन धर्म के शाश्वत महामंत्र नवकार जाप का आयोजन किया गया।

Advertisement

विशेष रूप से महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने आयोजन में सहभागिता के साथ अपने उदगार में महाराष्ट्र मंडल की अन्य संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र मंडल सभी धर्मों व सम्प्रदायों को समानता के महत्व के साथ भगवान महावीर की वाणी करुणा व सेवा को अंगीकार करते हुए गतिमान हो रहा है।

नवकार जाप ग्रुप से आशीष जैन, वीरेंद्र डागा, अनिल बरडिया, कमलेश ललवानी, उम्मेद बैद, राजेन्द्र पारख, दीपक कवाड़, मोहित चोपड़ा, मनोज पारख, अभय दुगड़, निकुंज साचला की उपस्थिति रही।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch