April 30, 2026


जैनम किड्स स्कूल & कोचिंग अकादमी द्वारा 3 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन।

रायपुर - Jainam Kids School & Coaching Academy द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु 3 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन 1, 2 एवं 3 मई 2026 को किया जा रहा है।

Advertisement

इस समर कैंप की घोषणा संस्थान द्वारा आयोजित “Me & Maa 2026 (Session-1)” कार्यक्रम में की गई, जहां इस पहल को लेकर अभिभावकों एवं प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।


संस्थान की संचालिका ER. दीपाक्षा जैन (सांचेती) ने बताया कि इस समर कैंप में बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के लिए विशेष रूप से फ्री समर क्लासेस आयोजित की जाएंगी।

इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न रचनात्मक एवं उपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें –

जूट टी कोस्टर मेकिंग, मार्बल आर्ट एवं स्केचिंग, वैदिक मैथ्स (फास्ट कैलकुलेशन), सिंगिंग प्रैक्टिस, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट DIY, फ्रिज मैग्नेट मेकिंग, चेस (शतरंज) लर्निंग, बेसिक मेकअप, कैंडल मेकिंग, आर्ट & क्राफ्ट शामिल हैं।


इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों के लिए निःशुल्क संस्कार क्लासेस (Free Bal Sanskar Classes) भी संचालित की जाती हैं, जिसमें

मोरल वैल्यूज, गुड हैबिट्स, डिसिप्लिन, रिस्पेक्ट एवं भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण दिया जाता है।

संस्थान में नियमित रूप से नर्सरी से कक्षा 12वीं तक कोचिंग उपलब्ध है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ

ब्रेन जिम, अबेकस, सुलेख, स्पोकन इंग्लिश, डांस, म्यूजिक, स्पोर्ट्स एवं शतरंज (Chess) जैसी गतिविधियाँ भी सिखाई जाती हैं, जिससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। संस्थान में फुल डे प्ले स्कूल एवं होम ट्यूटर सुविधा भी उपलब्ध है।


संस्थान प्रमुख ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस निःशुल्क समर कैंप में भाग लेने हेतु प्रेरित करें और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

DEEPAKSHA jain 

Director of Jainam academy 

Promoting free shanskar classes  


संपर्क:

जैनम किड्स स्कूल & कोचिंग अकादमी

मो. 8770511811, 8839144489

स्थान: गायत्री मंदिर के सामने, समता कॉलोनी, रायपुर (छ.ग.)

Advertisement

Tranding News

Get In Touch