रायपुर - अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ उड़ीसा अंचल के समता संस्कार शिविर की प्रेरणा से आचार्य भगवान एवं उपाध्याय प्रवर की आज्ञानुवर्ती शासन दीपिका महासती उज्जवल प्रभा जी महाराज साहब आदि ठाना तीन के सानिध्य मे महिलाओं का आठ दिवसीय श्रमणोपसिका शिविर तारीख 23/04/2026 से 30/04/2026 तक जैन भवन देवरी में लगाया गया। जिसके समापन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उड़ीसा अंचल के शिविर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक जी देशलहरा, शिविर ट्रस्ट के महामंत्री एवं वीर भ्राता पारसमल जी बाठिया, डोंडीलोहारा साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष फूलचंद जी डोसी एवं प्रिंस जी कोटड़िया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जैन श्री संघ देवरी के श्रावक श्राविकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।????????