रायपुर - पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा जयस्तंभ चौक में झालमुडी बांटकर एवं आतिशबाजी कर मनाया।

पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी के कुशासन एवं अहंकारी शासन को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के लोकहितकारी सिद्धांतों पर विश्वास कर बंगाल की जनता ने भरी मतो से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया इस अभूतपूर्व विजय की जश्न के रूप में मनाने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आज शाम 5 बजे से विजय उत्सव मनाया गया चुकी बंगाल चुनाव में मोदी जी ने झालमुडी खा कर बंगाल की जनता का विश्वास जीता इसलिए आम जनता को झालमुडी का वितरण कार्यक्रम स्थल पर किया गया एवं भव्य आतिशबाजी द्वारा विजय उत्सव मनाया गया।
सभा स्थल में प्रदेश संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत माननीय नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमितशाह की मेहनत एवं सटीक चुनावी रणनीति के कारण ही संभव हो सकी में सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई देता हूँ।
उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने देते हुए बताया कि उपरोक्त अवसर पर रायपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के इस आयोजन कि सराहना करते हुए बंगाल की ऐतिहासिक जीत पर सभी को बधाई दी वही कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त संजय श्रीवास्तव ने इस जीत को मोदी जी के सबका विश्वास सबका विकास के नारे के कारण ही संभव हो सकी इस अवसर पर श्री राजीव अग्रवाल जी अध्यक्ष Csidc, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कण्डेय लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने ने भी संबोधित कर सभी को भाजपा की प्रचंड विजय की बधाई दी मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि इसये विजय में छत्तीसगढ़ के भी अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है।
इस अवसर पर महामंत्री श्री गुंजन प्रजापती, अंजय शुक्ला, परवीन दावड़ा, नीतीश दुबे, जितेंद्र गोलछा, प्रेमचंद बिरनानी, कमल पारेख, भूपेंद्र डागा, सुमित शर्मा, रमेश शर्मा, विजय गोहानी। आदि बारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संतोष बैद - प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ --9827151109