May 15, 2026


चमत्कारी जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या को विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा।

विश्वशांति के लिए जैन धर्म के मूलमंत्र अहिंसा व जियो और जीने दो का मार्ग श्रेष्ठ।

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या के पावन अवसर पर विश्वशांति प्रत्यर्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा 16 मई को प्रातः 9 . 30 बजे से होगी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट में जैन धर्म के मूलमंत्र अहिंसा व जियो और जीने दो के वातावरण का प्रसार हो इस मंगल भावना से दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की जावेगी।

अध्यक्ष सन्तोष बैद, वर्धमान चोपड़ा, मंजू कोठारी, दीप्ती बैद, निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न होगा। विधिकारक श्री विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न कराएंगे, अमावस्या पर पूजा पश्चात वर्तिका वर्द्धमान वैभव चोपड़ा परिवार की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch