रायपुर - बीते कुछ समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में जैन साधु-संतों एवं साध्वी मंडलों को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाए जाने, अभद्र व्यवहार तथा विहार के दौरान आकस्मिक दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आई हैं। जैन साधु-संत पदयात्रा आधारित संयमित जीवन का पालन करते हैं, जिसके कारण वे निरंतर सड़क मार्गों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से पद विहार करते हैं। ऐसी परिस्थितियों में उनकी सुरक्षा एवं सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य में वीर फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ जैन युवा श्रीसंघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि किसी भी साधु-संत या साध्वी मंडल के विहार मार्ग की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं स्थानीय इकाइयों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में सहयोग, रात्रि विश्राम स्थल की सुरक्षा एवं आवश्यक आपात सहायता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। समस्त जैन समाज एवं नागरिकों से अनुरोध है कि विहार संबंधी सूचना समय पूर्व उपलब्ध कराएं, जिससे प्रशासनिक सहयोग के माध्यम से सुरक्षित एवं सम्मानजनक विहार सुनिश्चित किया जा सके।
निवेदनकर्ता : अधिवक्ता प्रवीण जैन
प्रदेश अध्यक्ष : 9406133701
राहुल जैन, महामंत्री : 9893065491
मनोज बोथरा, कोषाध्यक्ष : 9300377771
वीर फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ जैन युवा श्रीसंघ