May 23, 2026


शनि ग्रह के स्वामी श्री मुनिसुव्रत स्वामी विद्या अनुष्ठान पूजन आज श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय नवकार नगर में संपन्न हुआ।

रायपुर - प पू गुरूवर्या श्री स्नेहयशा श्री जी म सा आदि ठाणा की निश्रा में आज शनिवार के दिन, शनि ग्रह के स्वामी श्री मुनिसुव्रत स्वामी विद्या अनुष्ठान प्रातः 7.00 बजे से श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय नवकार नगर में संपन्न हुआ।

Advertisement

 मुनि सुव्रत स्वामी मंदिर एवं मणिधारी दादावाड़ी ट्रस्ट के विवेक डागा और निर्मल गोलछा ने बताया कि सर्व प्रथम विधिकारक विमल गोलछा द्वारा मंत्रोच्चार से अधिष्ठायक देव को आह्वान कर अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। जिसमें अनेक श्रावक एवं श्राविका द्वारा देश में, प्रदेश में और अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि  की कामना की।

निर्मल गोलछा ने बताया कि संघ के सभी सदस्यों ने हर शनिवार को श्री मुनिसुव्रत स्वामी विद्या अनुष्ठान करने का संकल्प लिया। 

आज के अनुष्ठान के बाद आरती का लाभ प्रवीण कुमार प्रकाशचंद जी सिंघी ने तथा मंगल दीपक का लाभ मयंक जी ऋषभ जी दुग्गड परिवार एवं शांति कलश का लाभ अनीश जी नवीन जी मोहिल लोढ़ा परिवार ने लिया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch