May 24, 2026


ब्यावर में नव दिवसीय जयमल जैन संस्कार शिविर 2026 समापन संदेश।

ब्यावर - ब्यावर में नौ दिवसीय जयमल जैन संस्कार शिविर का यह पावन आयोजन आज सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इन नौ दिनों में बच्चों एवं युवाओं ने धर्म, संस्कार, संयम, जीवदया, गुरु भक्ति एवं आत्मकल्याण के अनेक प्रेरणादायी सूत्रों को आत्मसात किया।

Advertisement

यह शिविर केवल कुछ दिनों का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाला आध्यात्मिक संस्कार है। यहाँ प्राप्त शिक्षाएँ तभी सार्थक होंगी जब हम उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाएँगे।

इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी बच्चों, अभिभावकों, महिला मंडल, बहू मंडल एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हम हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। आप सभी के सहयोग, सेवा एवं समर्पण से यह शिविर अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बन पाया।

आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि धर्म, संस्कार एवं सदाचार की ज्योति को अपने जीवन में सदैव प्रज्वलित रखेंगे तथा समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देंगे।


कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल में अध्यक्ष एवं मंत्री का बहुमान किया, शिविर में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का भी अभिनंदन किया गया। तिलोक जी सेन एवं हवाई सुमित जी की सेवा भी सराहनीय रही।

अध्यक्ष प्रदीप जी बोहरा एंव मंत्री दुलीचंद मकाणा ने महिला मंडल एवं बहू मंडल एवं सभी संघ सदस्यों का आभार व्यक्त किया 

मंत्री - दुलीचंद मकाणा, 9828051612

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch