May 16, 2026


भारतीय जैन संगठना चौबे समता कॉलोनी शाखा रायपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर महिलाओं का सम्मान किया।

रायपुर - मातृत्व दिवस तारीख 10/05/2026 रविवार को बी जे एस चौबे समता कॉलोनी शाखा रायपुर द्वारा भारतीय जैन संघटना की केंद्रीय कार्यालय पुणे की निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे का महाराष्ट्र मंडल सभागार में आयोजन किया।

Advertisement

इस अवसर पर स्थानीय जैन समाज की 75 वर्ष से ऊपर की आयु की 15 महिलाओं का सम्मान किया।। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय जी सिंगी थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती भावना भंसाली के मंगलाचरण से हुआ एवं स्वागत गीत श्रीमती शिखा पारख ने प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में श्री मनोज जी लूक्कड़ नेशनल हेड इनसेप्शन प्रोग्राम एवं वरिष्ठ सदस्य श्री हंसराज जी कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, मुख्य अतिथि श्री संजयजी सिंगी ने अपने उदबोधन में मातृत्व की महत्ता प्रभावशाली ढंग से रखते हुए समाज में आज बुजुर्गों की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हंसराज जी कोठारी, राजेंद्र पारख, पुखराज जी पारख ने अपने-अपने विचार रखें।


कार्यक्रम में श्रीमती इंदिरा जी बागमार, श्रीमती सीता देवी भंसाली, श्रीमती विमला चोपड़ा, श्रीमती कमलाबाई पारख, र्श्रीमती सोनी बाई, श्रीमती शांति देवी अरोड़ा, श्रीमती शकुंतला जैन, श्रीमती तारादेवी गंगवाल, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती यीशु जी बैगानी, श्रीमती आशा देवी लूनिया, श्रीमती बसंती बाई गोलछा एवं श्रीमती कौशल आदि को शाल एवं श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव प्रकाश चंद चोपड़ा द्वारा किया गया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch