रायपुर - आचार्य श्री रामलाल जी म.सा एवं जैन धर्म के महत्वपूर्ण आयाम की एक कड़ी जीवदया जो आज दिनांक 17/05/2026 को श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के जोन क्रमांक 1 के द्वारा श्री राम गोशाला सिलीडीह में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 350+ गौ माताएँ थीं — जिनमें कई गौ माताएँ बीमार एवं लाचार अवस्था में थीं। उनके साथ कुछ समय बिताकर मन को अपार शांति, खुशी एवं आत्मिक संतोष मिला। यह जीवदया कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत गायों को रोटी, गुड़ एवं हरी सब्जी तथा तरबूज खिलाया गया। साथ ही कुछ बीमार गायों को नवकार मंत्र, लोगस्स एवं मांगलिक पाठ श्रवण कराया गया।
कार्यक्रम में समता युवा संघ के अध्यक्ष श्री अमित जी सुराना, मंत्री श्री जिनेश जी चौरड़िया, कोषाध्यक्ष श्री आदित्य मोहन जी पारख, श्रावक संघ के सदस्य श्री राजेन्द्र जी सेठिया तथा युवा भाई उमेश सेठिया, पवन डागा, अतुल कात्रेला एवं महिला मंडल से ममोल देवी सेठिया उपस्थित थे।
इस पुण्य कार्य में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सम्माननीय सदस्यों एवं परिवारजनों का हृदय से आभार। ????
???? जीव दया ही सच्ची मानवता है ????
श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर
जोन 1 उपाध्यक्ष, सुशील दुग्गड, मो. 7489947908