BREAKING

शासन प्रभाविका 1005 पूज्य श्री प्रथमा जी, साध्वी श्री छवि प्रज्ञा जी एवं साध्वी रामामी जी महासती ठाणा तीन का चातुर्मासार्थ भारी जनमेदिनी के साथ मंगल प्रवेश कवर्धा में हुआ।

Share:

कवर्धा - 23/07/26 - शासन प्रभाविका 1005 पूज्य श्री प्रथमा जी, साध्वी श्री छवि प्रज्ञा जी एवं साध्वी रामामी जी महासती ठाणा तीन का चातुर्मासार्थ भारी जनमेदिनी के साथ  मंगल प्रवेश जैन स्थानक भवन महावीर स्वामी चौक कवर्धा में हुआ।

लोहारा से 24 किमी अनवरत उग्र विहार कर वे यहां पधारी। मुख्य मार्ग में जय जयकार एवं जिन शासन को दीपाने वाले गगन भेदी नारे, भजन स्तवन गूंज रहे थे। स्थानक में आयोजित प्रवेश सभा में समता महिला मंडल ने स्वागत गीत एवं सुश्री सीए प्रतिष्ठा श्री श्रीमाल ने गुरु गान प्रस्तुत किया। संचालन संघ मंत्री श्री गेन्दमल मोदी ने किया। कवर्धा में ही अवतरित साध्वी श्री छवि प्रज्ञा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझ पर यहां की माटी का एवं कवर्धा वासियो का अनन्य उपकार है। पू. आचार्य गुरुदेव की आज्ञा से मुझे यहां आप सभी का मार्गदर्शन एवं नवीन ज्ञान आराधना हेतु भेजा गया है। आप सर्व इसमें सहभागी बने यही मंगल मनीषा है। शासन प्रभाविका साध्वी पूज्य श्री प्रथमा जी ने  मंगल प्रवेश की विस्तृत व्याख्या करते हुए वर्षा वास का समुचित लाभ उठाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनेक स्थानों से पधारे श्रावक -श्राविकाए मंगल प्रवेश के साक्षी बने। उनके आतिथ्य का लाभ श्री दिनेश कुमार अक्षय कुमार श्रीश्रीमाल परिवार ने उठाया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न धर्मो के श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। मंगल पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share:

Popular News