BREAKING

संभवनाथ भगवान के नूतन जिनालय में 15 अगस्त को होगी रत्न एवं स्वर्ण पाषाण स्थापना।

Share:

रायपुर - विवेकानंद नगर स्थित श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के नूतन जिनालय में देवाधिदेव श्री संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर के प्रथम पाषाण स्थापना का महा-महोत्सव 14 और 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। आयोजन खरतरगच्छाधिपति प.पू. श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर जी म.सा. के आज्ञा प्रदाता तथा खरतरगच्छाचार्य प.पू. श्री जिनपीयूषसागर जी म.सा. की पावन प्रेरणा से होगा।

कार्यक्रम में प.पू. मुनि श्री संवेगरत्न सागर जी म.सा. आदि ठाणा 5 एवं प.पू. साध्वी श्री मंजूलाश्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा रहेगी।

 14 अगस्त को प्रभुभक्ति, 15 को पाषाण स्थापना।

महा-महोत्सव की शुरुआत 14 अगस्त शुक्रवार को शाम 8 बजे से प्रभुभक्ति के साथ होगी। इसमें संगीतकार राहुल झाबक अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं मुख्य आयोजन 15 अगस्त शनिवार को सुबह 7.30 बजे से नूतन जिनालय के प्रांगण में होगा।

इस दौरान रत्न एवं स्वर्ण पाषाण स्थापना का धार्मिक आयोजन किया जाएगा। 8 दिशाओं के मुख्य रत्न पाषाण का आदेश बोलियों द्वारा तथा स्वर्ण पाषाण के नखरे भी होंगे। आयोजन के विधिकारक अरविंदज चौरड़िया इंदौर होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात साधर्मिक वात्सल्य की व्यवस्था रत्नप्रभसूरी भवन के प्रथम तल पर की गई है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में समाजजनों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट विवेकानंद नगर, रायपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया (कन्नु), कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार भंसाली, ट्रस्टी नरेश बैदमुथा, राजेन्द्र गोलेच्छा (हेमू) और उज्जवल झाबक ने समाजजनों से महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share:

Popular News