BREAKING

दिगंबर जैन प्रीमियर लीग का शुभारंभ.... पारस पावर एवं शांति ग्रीन एनर्जी विजयी।

Share:

बिलासपुर - दिगंबर जैन प्रीमियर लीग का शुभारंभ श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन स्टेडियम पेण्ड्रीडीह मे हुआ मैच के शुभारंभ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनावरण के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद पहला मैच पारस पावर और एलसीआईटी वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें पारस पावर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। 

एलसीआईटी ने निर्धारित 8 ओवर मे 56 रन का स्कोर खड़ा किया। पारस पावर ने 9 विकेट से जीत दर्ज की सम्यक ने नाबाद 41 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा दूसरा मैच शांति ग्रीन एनर्जी और बाहुबली टाइल्स के बीच में खेला गया जिसमें टॉस शांति ग्रीन एनर्जी ने जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ जब उन्होंने निर्धारित 8 ओवर में 108 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया । 

इस स्कोर से बाहुबली टाइल्स दवाब मे आ गई और महज 65 रन बनाकर आउट हो गई। इस प्रकार शांति ग्रीन एनर्जी ने अपना मैच जीत लिया मयंक इसमें मैन ऑफ द मैच रहे तीसरा मैच इंस्पायर वर्ल्ड और बाहुबली टाइटंस के बीच में खेला गया। टॉस बाहुबली टाइटंस ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया पहले बैटिंग करते हुए इंस्पायर वर्ल्ड ने निर्धारित 8 ओवर में मात्र 38 रन का स्कोर खड़ा किया। 

जिसे बाहुबली टाइटंस ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया मैन ऑफ द मैच निलय रहे दिन का अंतिम मैच अदिराज 11 और वंदे मातरम  जाबाज के बीच में खेला गया। टॉस वंदे मातरम ने जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए वंदे मातरम ने 8 ओवर में 76 रन बनाए जिसे आदिराज 11 ने बौना साबित करते हुए सात ओवर में ही मैच को जीत लिया। इस मैच में अरुण ने धुआंधार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जिताया अरुण इसमें मैन ऑफ द मैच रहे आज के मुख्य अतिथि श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन रहे।

Share:

Popular News