BREAKING

जैन प्रीमियर लीग मे खेले गए 3 मैच।

Share:

पारस पावर, शांति ग्रीन इनर्जी विजेता एवं मैन ऑफ द मैच अमर्श रहे।

बिलासपुर - जैन प्रीमियर लीग मे दूसरे दिन चार मुकाबले हुए श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन स्टेडियम पेण्ड्रीडीह मे हुआ। मैच के शुभारंभ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनावरण के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। 

इसके बाद पहला मैच इंस्पायर वर्ल्ड और एलसीआईटी वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें इंस्पायर वर्ल्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। एलसीआईटी ने निर्धारित 8 ओवर मे 69 रन का स्कोर खड़ा किया। पारस पावर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की मयंक ने नाबाद 24 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच शांति ग्रीन एनर्जी और वन्देमातरम जाबाज के बीच में खेला गया। जिसमें टॉस वन्दे मातरम ने जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और किन्तु टीम 8 ओवर मे 62 रन बना पाई शांति ग्रीन इनर्जी ने 7ओवर मे 7 विकेट से मैच जीत लिया। रितिक इसमें मैन ऑफ द मैच रहे। 


तीसरा मैच पारस पॉवर और बाहुबली टाइटंस के बीच में खेला गया। टॉस पारस पॉवर ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। पहले बैटिंग करते हुए बाहुबली टाइटन्स ने निर्धारित 8 ओवर में मात्र 68 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसे पारस पॉवर ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच अमर्श रहे। दिन का अंतिम मैच आदिराज 11 और बाहुबली टाइल्स के बीच में खेला गया। आदिराज ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाहुबली टाइल्स ने 8 ओवर में 65 रन बनाए जिसे आदिराज 11 ने बौना साबित करते हुए सात ओवर में ही मैच को एक विकेट से जीत लिया। 

आज के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह रहे। मैच की कमेंट्री संदीप गौरव ने करी। टूर्नामेंट आयोजन मे संभव, मयंक, गौरव, रितिक, शुभम, शिप्पी, आनंद, पराग, मुकेश, अनुष्का, सम्यक, प्रतीक, प्रदीप का सहयोग रहा।

Share:

Popular News