आज दिनांक-14/04/2022 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेदसिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा बदलते मौसम एवं तेज गर्मी का विशेष ध्यान रखते हुए थाने के सामने आम जनों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु प्याऊ घर का निर्माण कराया गया है। जिसके शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेताल के द्वारा मुख्य मार्ग से गुजरने वाले आम जनों एवं राहगीरों को गुड़ खिलाकर मुंह मीठा कराया गया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा ठंडाई शरबत पिलाया गया। प्याऊघर में प्रतिदिन राहगीरों एवं आमजनों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए मटके का ठंडापानी एवं मुंह मीठा करने के लिए गुड़ की व्यवस्था की गई है, प्याऊघर के शुभारंभ के अवसर पर थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ एवं पंडरिया क्षेत्र के आम नागरिकगण महिला पुरुष एवं राहगीर अधिक संख्या में उपस्थित रहे।