BREAKING

जैन दादाबाड़ी में देर रात तक चली भक्ति प्रतियोगिता, श्रद्धा से सराबोर झूमे भक्त, देर रात परिणाम हुवे घोषित

Share:

  रायपुर - भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन दादाबाड़ी में आयोजित वीर भक्ति गीत स्पर्धा ने श्रद्धालुओं को देर रात तक वीर गुण में सराबोर कर दिया। भक्ति व श्रद्धा के अद्वितीय संगम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विमल महिला मण्डल द्वारा संयोजित वीर भक्ति गीत स्पर्धा तीन ग्रुपों में हुई। महिला ग्रुप में प्रथम लोढ़ा विंग्स, द्वितीय ओंकार ग्रुप, तृतीय सम्भव महिला मण्डल। सीनियर ग्रुप में प्रथम निपुणा अलंकार मंडल, दिवितीय लोढा राइजिंग मण्डल, तृतीय त्रिशला बालिका मण्डल। सीनियर जूनियर ग्रुप में प्रथम लोढ़ा लिटिल सुपर स्टार, द्वितीय आर यूथ ग्रुप, तृतीय निपुणा बालिका मण्डल को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर महासचिव मनोज कोठारी मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा कमल भंसाली कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी प्रभारी महामंत्री महावीर कोचर ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की संयोजिका वनिता कोचर व संचालन शेखर बैद ने किया। निर्णायक सुरेश भंसाली, श्रीमती मधु कोचर व अशोक जैन भिलाई थे । रात्रि 3 बजे के बाद पुरस्कार घोषित किए गए। प्रतियोगी मंडलो ने "झूले रे प्यारा सा ललना त्रिशला आंगने, छनन छन झूमे गाये, नवाण कराय देव-देवियां उत्सव मनाये हम आज रे।" "घर-घर मे अब एक ही नांम, एक ही नाम गूंजेगा....मेरे जैनो का बच्चा-बच्चा जय जय महावीर बोलेगा।" "जन्म उत्सव वीर का आया, देवो ने हर्ष मनाया....दुनिया मे मच गई धूम। कल्याणक हमने मनाया जो जन्म कल्याणक आया, दुनिया मे मच गई धूम" गीतों की प्रस्तुति से धूम मचा दी।

Share:

Popular News