भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री श्री पवन सायजी के निर्देशानुसार एवं जिला कबीरधाम के भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर के आदेश अनुसार आज पंडरिया में स्वच्छ भारत मिशन पखवाड़े के तहत के तहत पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव सियाराम साहू के मुख्यआतिथ्य में तथा स्वच्छता समिति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परेटन वर्मा की अगुवाई में आज पंडरिया के एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय एवं कोर्ट परिसर को साफ सफाई किया गया तथा सफाई कमांडो को सियाराम साहू के द्वारा गमछा भेंट कर सम्मान किया गया, इस कार्यक्रम में जिला स्वच्छता समिति के जिला संयोजक कल्याण सिंह, पंडरिया मंडल के अध्यक्ष गजपाल साहू, सांसद प्रतिनिधि नवलकिशोर पांडे, चंद्रकुमार सोनी, महामंत्री पदमाराज टंडन, रविशसिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र शर्मा, भास्कर देवांगन, पार्षद अनुराग सिंह (मंडल संयोजक स्वच्छता समिति पंडरिया) नरोत्तम साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंडरिया, अभिषेक शर्मा, अनिल साहू पार्षद कवर्धा, साहू मंत्री युवामोर्चा कवर्धा, सांसद प्रतिनिधि एवं महामाया सेवा समिति के संयोजक संजय सोनी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।