BREAKING

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन शामिल हुए महेश चन्द्रवंशी।

Share:

पण्डरिया के ग्राम पाढ़ी में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन जिस के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौतम शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू चन्द्रवंशी, रवि मानिकपुरी एनएसयूआई, कॉलेज अध्यक्ष शिव गुप्ता पूर्व विधायक प्रतिनिधि थे। मुख्य अतिथि आसंदी में समा संबोधित करते हुए महेश चंद्रवंशी ने कहा खेल में हार-जीत लगा रहता है, एक टीम जीती है तो एक टीम हारती है जीतने वाली टीम को बधाई एवं उपविजेता को अच्छे से मेहनत कर विजेता बनने का गुरु सिखाया और आगे कहा कि हार के बाद ही जीत हताश नहीं होना चाहिए, अध्यक्षता कर रहे गौतम शर्मा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए आज हारे हैं तो कल जीतेंगे। जिसमे पुरुस्कार के रूप में विजेता टीम रही खाम्ही 30000/- नगद व शील्ड उपविजेता रही पाढ़ी टीम को 15000/- नगद व शील्ड दिया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सेक्टर प्रभारी पहलाद निर्मलकर अमित दुर्गेश ग्राम के ग्रामवासी पंच एवं सरपंच उपस्थित रहे।

Share:

Popular News