पंड़रिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला अमृत महोत्सव आजादी कें 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा कें सांसद संतोष पांण्डेंय, जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि आदरणीय रामकुमार भट्ट, भाजपा मंडल कें सभी पदाधिकारी एवं जिला महामंत्री, जनपद उपाध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, तथा स्वास्थ्य विभाग कें मेडिसिन डांक्टर, एवं विशेषज्ञ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खंण्डचिकित्सा अधिकारी एवं उसकें पुरें स्टाफ, की सहभागिता कें बीच आमलोगों को सुविधा का लाभ मिल सकें एक मंच पर सभी स्वास्थ्य पर रोगी कें ऊपर एलोपैथीक, आयुर्वेदिक, योग के माध्यम सें निदान किया जा सकें, ऐसा प्रयास किया गया साथ ही साथ हमारे पंड़रिया क्षेत्र में नि:स्वार्थ भावना से काम करने वालें, समितियों को सम्मानित कर अमृत महोत्सव स्वास्थ्य मेला में एक सुकुन महशूस हुआ जिसमें अलग-अलग क्षेत्र में सेवा देने वालें हेल्पिंग हेन्ड़ ग्रुप जिन्होंने कोरोना काल में अपनें जान को बाजी लगाकर सेवा भाव सें काम किया, कोविड सेंटर हॉस्पिटल का संचालन किया।
पर्यावरण संरक्षण समिति जिन्होंने शहर कें सभी दिशा की ओर तालाबों कें आसपास पेड़ पौधों लगाकर लोगों को पर्यावरण कें लियें प्रेरित किया, महामाया सेवा समिति स्वच्छता कें क्षेत्र में नगर को साफ और सुंदर बनाने के लियें काम कियें, भब्या महिला समुह जिन्होंने हमेशा महिलाओं के उत्थान एवं उनकें विकास पर पिछडेपन को दुर कर रही है, बेजुबां सेवा समिति जिन्होंने अपने मेहनत और लगन सें आसपास सेवा देतें है, ऐसे सेवाभाव करने वालें समितियों को प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिन्ह सें सम्मानित करनें का निर्णय लिया सांसद नें लिया और मंच सें ससम्मान सम्मानित किया, और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंड़रिया में सांसद संतोष पांण्डेंय नें अपने सांसदनिधि सें एक एम्बुलेंस भी आमनागरिकों की सुविधा कें लियें प्रदान किया, चिकित्सकों की कमी पर शासन का ध्यान आकृष्ट करानें और सोनोग्राफी मशीन की आवश्यकता की बात रखी गयीं, जिस पर सांसद महोदय ने शासन एवं स्वास्थ्य मंत्री सें चर्चा करनें की बात कहीं।
कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष विशेषर पटेल व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने संबोधित करते हुवे कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजनता तक पहुचाने के लिये सभी ब्लॉक मुख्यालयों में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है, इससे शहरीय के साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा, मेले में सभी रोगों का उपचार किया जा रहा है, सभा को भाजपा मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, सांसद प्रतिनिधि चंद्रकुमार सोनी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुखतः कल्याण सिंह, खेमसिंह ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, रवीश सिंह, योगेश शर्मा, विशाल शर्मा, अनुराग ठाकुर, संजय सोनी उपस्थित रहे।