BREAKING

अक्ती त्यौहार : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में माटी पूजन कर मनाया गया तिहार।

Share:

  पंडरिया - कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, दुल्लापुर में आज 3 मई को छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना माटी पूजन महाअभियान के अंतर्गत माटी दिवस मनाया गया जिसमें वर्मी कम्पोस्ट खाद्य के साथ साथ गौमूत्र एवम अन्य जैविक खादो के उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया बच्चों को हमारे पर्यावरण से जोड़ने एवं केमिकल युक्त खाद्य को दूर रखने के लिए अपने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के बीजों को गमले में रोपित किए हैं जिसमें जैविक खाद का प्रयोग करने का संकल्प लिया एवं विद्यालय परिसर के किचन गार्डन में अधिक से अधिक जैविक खाद्य एवं कंपोस्ट खाद का उपयोग करने का संकल्प लिया गया इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच रूखमणी साहू विद्यालय के स्टाफ की उपस्थिति में मनाया गया अधीक्षक कामिनी जोशी द्वारा यह बताया गया कि इसके पूर्व भी विद्यालय में जैविक खाद का उपयोग करके विभिन्न बीजो सीड बॉल्स भी बनाकर राष्ट्रीय शिक्षा समागम में भेट किया गया था जिसे बहुत सराहा गया था विद्यालय में किचन गार्डन का लाभ बच्चों को मिलता है और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी आती है शहरी क्षेत्रो जहाँ किचन गार्डन नही है वहाँ पर गमलों में नार वाली सब्जियां लगाई जा सकती है

Share:

Popular News