BREAKING

पंडरिया ब्राम्हण समाज के द्वारा 12 व 13 मई को होने जा रहा 31 बटुक का उपनयन संस्कार विप्र गौरव सम्मान व नवीन ब्राम्हण समाज के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम।

Share:

पंडरिया ब्राम्हण समाज के द्वारा 12 व 13 मई को होने जा रहा 31 बटुक का उपनयन संस्कार विप्र गौरव सम्मान व नवीन ब्राम्हण समाज के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम के लिए आचार्यो एवं साधु संतों के आशीर्वचन के मध्य महामंडलेश्वर राजेश्री महंत श्री राम सुंदर दास जी पीठाधीस्वर दूधाधारी मठ रायपुर (अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन)एवं श्री श्री 108 श्री विवेक गिरी जी महाराज गौरकापा के पावन सानिध्य व दिव्य उपस्थिति में संपन्न होना है।

मुख्य अतिथि- श्री रविन्द्र चौबे जी (कृषि एवं जल संसाधन मंत्री) अध्यक्षता- श्री संतोष पांडेय (सांसद राजनांदगांव) विशिष्ठ अतिथि - श्री सत्यनारायण शर्मा (पूर्व मंत्री व विधायक) श्रीमती ममता चन्द्राकर (विधायक पंडरिया) श्री शैलेष पांडेय (विधायक बिलासपुर) श्री विकास पाठक (अधिवक्ता एवं समाज सेवी सिद्धपुर नवागांव) श्री नीलकांत शुक्ला (समाज सेवक) श्री नरेन्द्र शर्मा (सेवा निवृत्त पूर्व पुलिस उप अधीक्षक) श्री प्रतीक शर्मा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर) श्रीमती पुष्पा शर्मा  (समाजसेविका पंडरिया) के आतिथ्य में समाज द्वारा नव निर्मित भवन का उद्घाटन 13 मई दिन शुक्रवार को होगा, इस से पहले 12 मई दिन गुरुवार से समाज के द्वारा 31 बटुकों का उपनयन संस्कार का कार्यक्रम की शुरुवात सुबह 6 बजे से पूजा पाठ के बाद चुलमाटी देवतला से होगी सायंकाल 7 बजे से मुख्यअतिथि- श्री रमेश शर्मा (जिला कलेक्टर कबीरधाम) अतिथि - श्री राकेश पांडेय (जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम) श्री आनंद तिवारी (जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कबीरधाम) के सानिध्य में गौरव विप्र सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समाज के द्वारा किया गया है, उपरोक्त सभी जानकारी संचालक सदस्य पवन पाठक के द्वारा दी गई है, इस कार्यक्रम में पूरे कबीरधाम जिला के अतिरिक्त राज्य भर से ब्राम्हण समाज के लोग एकत्रित होंगे, और 13 मई को 4 बजे बटुक बारात और भव्य शोभा यात्रा पंडरिया नगर में निकाली जायेगी।

Share:

Popular News