पंडरिया- विप्र समाज पंडरिया द्वारा विप्र भवन उद्घाटन समारोह एवं उपनयन सँस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें भव्य बटुक बारात शोभायात्रा निकालकर विप्रजन नगरभ्रमण किये जिसका नगर के अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं राजनेताओ द्वारा स्वागत किया गया। विप्र समाज पंडरिया द्वारा नवनिर्मित विप्र भवन उद्घाटन समारोह, उपनयन सँस्कार एवं विप्रगौरव सम्मान समारोह का आयोजन विप्रभवन पंडरिया में किया गया, जिसमें 31बटुकों का उपनयन सँस्कार ब्राम्हण समाज पंडरिया द्वारा किया गया।
विप्रभवन उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सन्तोष पांडेय रहे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर ने किया व विशिष्ट अतिथि के तौर पर ममता चन्द्राकर विधायक पंडरिया, विकास पाठक संचालक भोरमदेव कृषि विद्यालय कवर्धा, नीलकांत शुक्ला समाजसेवी पंडरिया, प्रतीक शर्मा अधिवक्ता, उच्च न्यायालय बिलासपुर, पुष्पादेवी शर्मा, समाज सेविका पंडरिया रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसन्दी से सन्तोष पांडेय ने कहा कि ब्राम्हण समाज अन्य समाजो का पथप्रदर्शक है, जिनके बीच आज मैं उपस्थित हुआ हूं, उन्होंने कहा कि विप्र समाज का भवन निर्माण हुआ उससे मुझे हार्दिक प्रसन्नता है तथा भवन को और बढ़िया बनाने के लिए 5 लाख रुपये की राशि ब्राम्हण समाज को प्रदान करता हु।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दरदास अध्यक्ष गौसेवा आयोग ने कहा कि विप्र भवन निर्माण पर समस्त विप्र समाज को बधाई देता हूं, उन्होंने कहा कि आज 31बटुक उपनयन सँस्कार के पश्चात पूर्ण रूप से ब्राम्हण बन गए। ब्राम्हण समाज पंडरिया द्वारा 31 ब्राम्हण बच्चों का उपनयन सँस्कार किया गया, जो कि बड़ा पूण्य का कार्य है।
इस अवसर पर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर ने कहा कि आज विप्र भवन उद्घाटन समारोह में मुझे आने का अवसर मिला जो कि मेरा सौभाग्य है, उन्होंने कहा कि ब्राम्हणों का मैं और मेरा पूरा परिवार सेवक है, तथा आज मैं जो भी हु, वह ब्राम्हणों के आशीर्वाद है, साथ ही उन्होंने विप्र समाज से आशीर्वाद प्रदान करने की कामना किया। इस अवसर पर विधायक ममता चन्द्राकर ने विप्र भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा किये।
कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि विकास पाठक संचालक भोरमदेव कृषि विद्यालय, कवर्धा ने अपने उदबोधन में कहा कि विप्र भवन निर्माण हेतु यह जमीन हमारे परिवार के द्वारा विप्र समाज पंडरिया को दान में दिया गया है, जिस पर विप्र समाज द्वारा छोटे स्तर पर भवन निर्माण किया गया है, उन्होंने कहा कि विप्र भवन को और विकसित कर बड़ा भवन बनाने के लिए 5 लाख प्रदान करने की घोषणा करता हु।
विप्र भवन उद्घाटन समारोह के समापन पश्चात 31 बटुकों के भव्य बटुक बारात शोभायात्रा विप्र समाज द्वारा निकाला गया जिसमें ताशा, डीजे के धुन के साथ डंडा नृत्य नर्तक दल द्वारा आकर्षक नृत्य करते नगर भृमण पर निकले, जिसमे डीजे और ताशा के धुन पर हजारों की संख्या में विप्र समाज के सामाजिक जन नयनाभिराम नृत्य करते निकले, जिनका नगर के अलग अलग स्थानों पर शहर के सामाजिक संगठनों एवं राजनेताओ द्वारा स्वागत किया गया।
15 Sep 2025