कुंआमालगी में अवैधकब्जा की भूमि को मुक्त कराने मांग।
रामकुमार टण्डन
कवर्धा - जिले के विकास खंड पंडरिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुवांमालगी में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती किसानी की जा रही है, उसे हटकर बागवानी मिशन फलदार वृक्ष लगाने के लिए भूमि आरक्षित करते हुए ग्राम पंचायत की युवा विकास समिति को दिए जाने की मांग ग्रामवासियों ने तहसीलदार कुंडा से की है।
ग्राम पंचायत कुंवामालगी में 4 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा गांव के ही किसान बद्री प्रसाद साहू ने कर रखा है, उस पर खेती किसानी कर रहा है। कब्जा हटाने की बात ग्रामवासियों के द्वारा कही जाती है, तो कब्जाधारी के द्वारा ग्रामवासियों को गाली-गलौच करते हुए दादागिरी के साथ धमकी देने लगता है। ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि खसरा नंबर 30 रकबा 4.1360 हेक्टेयर है, जिस पर बद्री प्रसाद साहू ने अवैध कब्जा कर रखा है। ग्रामवासियों के पास पंजीकृत युवा विकास समिति है। समिति और ग्रामवासी उस शासकीय भूमि पर से अवैधकब्जा हटवाकर बागवानी मिशन के तहत फलदार वृक्ष लगाने की बात कह रहे हैं। अवैध कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार कुंडा को आवेदन रमेश साहू, लीलाराम साहू, ईश्वर साहू, दीपक साहू, पदुम, प्रमोद, पृथ्वीराज, गनेशिया, मानकुमरी, अश्वनी, कांति, भूपेद्र, आदि के द्वारा किया गया है । तहसीलदार कुंडा ने हल्का पटवारी को जांचकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
शिकायतकर्ताओं ने अपने आवेदन में बता रहे हैं, कि जमीन पर बद्री प्रसाद साहू 25 साल से कब्जा कर खेती किसानी करते हुए आ रहा है। ग्रामवासी पंच व समिति के सदस्य भूमि पर से अवैध कब्जा हटा कर बागवानी मिशन के तहत फलदार वृक्ष लगाना चाह रहे हैं। बहरहाल अब देखने वाली बात ये है, कि प्रशासनिक राजस्व अधिकारी हटाने में कब सफलता हासिल कर पाते हैं।