खाद बीज एवं कृषि ऋण के लिए सोसायटीओं के चक्कर लगाने किसान मजबूर - कैलाश चंद्रवंशी
पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के गृहग्राम सुकली गोविंद के सेवा सहकारी समिति में विगत 10 दिनों से नहीं है खाद
दिसंबर जनवरी में धान बिक्री के समय ही धान का पैसा सेवा सहकारी समितियो से लिए गए पूर्व वर्ष का केसीसी ऋण के रूप में धान का पैसा समितियों में समायोजन हो जाता है जिसके उपरांत सेवा सहकारी समिति द्वारा कृषकों को पुनः एक अप्रैल से केसीसी ऋण उपलब्ध कराया जाता है लेकिन प्रशासनिक लापरवाही एवं किसानों के प्रति सरकार की उदासीनता के चलते जिला सहकारी बैंक कुंडा अंतर्गत आने वाले ग्राम रूसे भगतपुर मोहतरा पिपरमाटी कारीमाटी धनेली सहित विभिन्न ग्रामों के किसानों को आज 3 जून की स्थिति में केसीसी ऋण नहीं नही मिल पाया है क्षेत्र के कृषक महीनों से ऋण के लिए सेवा सहकारी समितियों का चक्कर लगा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर कुंडा क्षेत्र के कुंडा दामापुर सुकली गोविंद कुआमालगी महली बघर्रा सेवा सहकारी समितियों में विगत 15 दिनों से यूरिया डीएपी राकड पोटाश खाद नही है आगामी खरीफ फसल एवं गन्ना में डालने के लिए खाद की सख्त आवश्यकता है और सैकड़ों कृषक सोसायटीओं का प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है।
एक ओर जहां गन्ने का विगत 6 माह में भुगतान नहीं हुआ है वही केसीसी ऋण और खाद बीज नहीं मिलने के कारण किसान त्रस्त हो गए है।
उक्त समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण के लिए जिलाधीश को आज ज्ञापन दिया गया।
जिसमें प्रमुख रुप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र मानिकपुरी जिला उपाध्यक्ष रामविलास चंद्रवंशी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सेन संजय चंद्रवंशी राजू चंद्रवंशी उपसरपंच मोहतरा अलख साहू किशोर साहू उपस्थित थे
कैलाश चंद्रवंशी