BREAKING

खेती किसानी के समय किसानों को खाद नही मिलना सबसे बड़ा दुर्भाग्य, यदि बरसात से पहले किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो करेंगे उग्र आंदोलन- रवि चंद्रवंशी

Share:

वर्मी कंपोस्ट की बाध्यता खत्म हो, धान शॉर्टेज दिखाने वाले समितियो पर तत्काल कार्यवाही हो - रवि चंद्रवंशी

पंडरिया- युवा किसान नेता, अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बताया कि आज जिले के किसी भी सहकारी समितियों के पास खाद उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते किसान परेशान, चिंतित दिखाई दे रहे हैं कि आखिर बारिश होने वाली है, अपने फसल की तैयारी कैसे करे। सहित अन्य 7 सूत्रीय मांगों के साथ आज जोगी कांग्रेस पंडरिया के प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर जी को ज्ञापन सौंपा गया है, साथ ही मंच पर उपस्थित पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर जी को भी किसानों के तकलीफो को समझते हुए दूर करने का प्रयास करने के लिए कहा गया है। चंद्रवंशी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हमने चंद्राकर जी को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, धान शॉर्टेज दिखाने वाली समितियों पर कार्यवाही करने, वनांचल कुकदूर तथा कुंडा छेत्र में बैंक कर्मचारियों की दुर्व्यवहार पर कार्यवाही, सहित वर्मी कम्पोस्ट खाद की बाध्यता को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही निजी दुकानों पर अत्यधिक मूल्यों पर मिलने वालों खादों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित करने की बात कही गई हैं। अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अस्वनी यदु ने बताया कि दामापुर छेत्र में सहकारी बैंक की शाखा की अत्यंत आवश्यकता है, जिस पर तत्काल विचार कर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।। आज ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, अस्वनी यदु, जलेस्वर खूंटे, जित्तू चंद्रवंशी, रामबिहारी, राहुल, लवलेश, विक्की उपस्थित रहे।  

Share:

Popular News