कवर्धा, 04 जून 2022। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को कबीरधाम प्रवास के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 1 विपत्तिग्रस्त परिवार को कुल 4 लाख रूपए चेक वितरण किया। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों जनों से भेंट-मुलाकात करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए हर सदस्य का एक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिवार का चाहे वह छोटा या बड़ा या घर का मुखिया हो अकास्मात रूप से परिवार को छोड़कर चले जाना उस परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की अपूर्णिय क्षति को पूर्ति तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते उन घर परिवारों के अभिभावक के रूप में हर परिस्थितियों में उनका साथ देने सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। मंत्री श्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत कवर्धा तहसील के ग्राम कवर्धा निवासी श्री प्रेमिश की सरोधा नहर नाली में डुबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उमेश देव महानाद को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत 4 लाख रूपए की चेक प्रदान किया। इस अवसर समस्त जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अकबर जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों को समना करना ना पड़ें इसलिए इस तरह के सभी प्रकरणों को शीघ्रता निराकरण करने के निर्देश दिए है।