[video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220604-WA0204.mp4"][/video] कवर्धा, 04 जून 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम सिल्हाटी में आयोजित पंचदिवसीय श्री शिवमंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संगतीमय श्री राम कथा में शामिल हुए। उन्होंने विधिविधान से पूजा-अर्चना छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।श्री अकबर ने मंदिर विकास तथा अन्य विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। श्री अकबर ने आमंत्रित कथा ब्यास, यज्ञाचार्य से आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र वासियो के जनसहयोग यह 2 जून से प्रारंभ हुआ है। इस अवसर लालजी चंद्रवंशी, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरीलाल साहू, कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, पीताम्बर वर्मा, मन्नू चंद्रवंशी, छबि वर्मा, संजय वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आयोजक मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालुगण पंचदिवसीय श्री शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री रामकथा में शामिल हुए।
15 Sep 2025