जिले के बोड़ला ब्लॉक के बैजलपुर क्षेत्र अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर संचालित किया गया, ताकि बैगा आदिवासियों को उपस्वास्थ्य केंद्र से सस्थागत प्रसव के साथ ही ओपीडी का लाभ भी मिलता रहे। किन्तु उपस्वास्थ्य केंद्र में 102 महतारी एक्सप्रेस एवं वार्डब्वाय का आवास बना दिया गया है। जिसके कारण उपस्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर से वनांचल क्षेत्र के बैगा-आदिवासी लोगों को संस्थागत प्रसव, ओपीडी सहित स्वास्थ्य विभाग के संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विदित हो कि जब उपस्वास्थ्य केंद्र दो मंजिला भवन बना होता है, तो उसमें से एक मंजिल कर्मचारियों के आवास के लिए तथा दूसरा मजिल संस्थागत प्रसव के साथ ओ पी डी एवं स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन के लिए होता है, वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र एक मंजिला भवन का होता हैं, तो उसमें केवल संस्थागत प्रसव ,ओपीडी, इत्यादि योजना का लाभ ग्रामीणों को दिया जाता है, आवास के लिए कर्मचारियों को बाहर निवास करना पड़ता है। जो जानकारी निवासरत ग्रामीणों से निकलकर सामने आई है, उसके मुताबिक आदिवासी क्षेत्र बैजलपुर उपस्वास्थ्य केंद्र में नियम विरुद्ध 102 महतारी एक्सप्रेस वाले एवं वार्ड ब्वाय निवास बनाकर रह रहे हैं, जिन्हें तत्काल खाली कराया जावे, ताकि शासन की योजना को नियमानुसार स्वास्थ्य केंद्र में चालू कराया जा सके।