BREAKING

राष्ट्रसन्त श्री ललितप्रभ सागर का जैन संवेदना ट्रस्ट ने महावीर जैनस्तूप चौक पर किया स्वागत।

Share:

जैन चातुर्मास करने छत्तीसगढ़ की राजधानी पधारे महोपाध्याय राष्ट्रसन्त श्री ललितप्रभ सागर जी व श्री डॉ शांतिप्रिय सागर जी का आज चातुर्मासिक मंगलप्रवेश हुआ। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा, चन्द्रेश शाह, हरीश डागा, सुरेश बागमार, महावीर कोचर, गुलाब दस्सानी ने महावीर जैनस्तूप चौक ( कोतवाली चौक ) पर भावपूर्वक स्वागत किया। परिवार के साथ गुरुभगवंत के सम्मुख गवली की गई। जीयो और जीने दो, महावीर का संदेश अहिंसा परमो धर्म की जय के गगनभेदी नारों के साथ जनमानस को प्रेम, दया, करुणा, भाईचारे का संदेश देते हुए जैन संवेदना ट्रस्ट ने मंगलप्रवेश यात्रा में भाग लिया।

Share:

Popular News