कवर्धा - आज सहारा इंडिया पांडातराई -पंडरिया के निवेशकों नें जमाराशि का भुगतान नही होने की शिकायत दर्ज कराने के माननीय कलेक्टर महोदय के समक्ष ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि जमाराशि की मैच्योरिटी पूर्ण हुए 2-3 साल हो गए हैं, लेकिन हमारी जमाराशि का भुगतान नही हो रहा है, तथा अपने चहेते निवेशकों का 2022 तक भुगतान किया गया है। निवेशकों ने पोंड़ी सहारा ऑफिस के मैनेजर नीता विनोद केशरवानी के ऊपर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने का भी अनुरोध किया तथा एजेंट के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की। सहारा इंडिया के निवेशकों ने कलेक्टर महोदय से कहा कि एजेंट निवेशकों के मेहनत की गाढ़ी कमाई को अपने अवैध संपत्ति अर्जित करने में लगाया है, तथा जगह जगह प्लाट खरीदे हैं, जिस पर प्रशासन ने जांच कराकर उन पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर कार्यालय के पश्चात निवेशकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर भी ज्ञापन सौंपा, जिसमें महोदय ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। निवेशकों के कहना है कि यदि जल्द ही कार्यवाही नही की गई तो निवेशक उग्रआंदोलन और न्यायालय के माध्यम से अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे!!